RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचना है: मनीर उरांव

लातेहार। भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव प्रमुख रूप से उपस्थित थे. बैठक का शुभारंभ संगठन के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. मंच का संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम अभियान और स्थानीय किसानों की समस्याओं पर गहन मंथन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया. उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हमें महीने में आखिरी रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री की मां की बात को पूरी गंभीरता से लेना है और बूथ स्तर पर यह सुनिश्चित करना है कि मन की बात कार्यक्रम हो. प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हमें जन-जन तक पहुँचाना है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को हर बूथ और पंचायत स्तर पर एक जनांदोलन का रूप देना है, जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित पर्यावरण दे सकें. जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने स्थानीय मुद्दों, विशेषकर किसानों की बदहाली को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसान-विरोधी है. किसानों से उनका धान खरीद लिया गया है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया है. आज किसान अपने ही पैसों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है. अब मानसून आ चुका है और खेती का समय है; ऐसे में सरकार अविलंब किसानों का बकाया पैसा जारी करे और उन्हें उचित मूल्य पर सब्सिडी के साथ उच्च गुणवत्ता वाले खाद और बीज मुहैया कराए. यदि किसानों की इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा लातेहार उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. धन्यवाद ज्ञापन और कार्यक्रम समाप्ति की औपचारिक घोषणा जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री छोटू राजा, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा प्रदेश नेत्री कल्याणी पाण्डेय समेत जिले के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष प्रमुखता से उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!