WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

पिकअप दुर्घटना में एक व्‍यक्ति की मौत


लातेहार। जिले में सड़क दुर्घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है. प्रतिदिन जिले के किसी ने किसी सड़क में दुर्घटनाये हो रही है और इसमें जान माल की क्षति हो रही है. शनिवार की सुबह जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक व्‍यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हेरहंज-पांकी मुख्‍य सड़क पर इनातू गांव के पास एक पिकअप वैन ( जेएच-10जीएन-3410) अनियंत्रित हो कर एक बाउंड्री वॉल से जा टकरायी. इस दुर्घटना में पिक अप में सवार हेेेेरहंज ग्राम निवासी दिलीप साव की मौत हो गयी. बताया जाता है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना घटी. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निकाल कर अस्‍पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंंची और शव को अपने कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेजने की तैयारी कर रही थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!