लातेहार। जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र से एक ह्दय विदारक घटना सामने आयी है. थाना क्षेत्र के आरा चमातू ग्राम में एक तालाब में नहाने के क्रम में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गयी. तीनों मासूम आपस में भाई बहन थे. तीनों बच्चो की शिनाख्त द्वारिका गंझू के नौ वर्षीय पुत्री माही कुमारी, तीन वर्षीय आर्यन कुमार और छह वर्षीय दीपिका कुमारी के रूप में की गयी है. उनका शव शुक्रवार की शाम 6:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालुमाथ लाया गया है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया.