WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीह

सांसद कालीचरण सिंह ने बरवाडीह का किया दौरा

कहा, मंगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जल्द बनेगा अंडरपास

बरवाडीह (लातेहार)। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को बरवाडीह का दौरा किया. उन्होंने सबसे पहले जनसंघ समय के वरिष्ठ नेता द्वारिका प्रसाद की पत्नी के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष बंशी यादव, जिला महामंत्री छोटू राजा, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह और मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद भी मौजूद रहें. जिसके बाद मंगरा पहुंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. जहां लोगों ने सांसद से स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग रखी. जिसके बाद सांसद मंगरा रेलवे क्रॉसिंग का जायजा लिया. जहां सांसद के पहल पर अंडर पास के निर्माण स्वीकृति मिल चुकी है. सांसद ने ग्रामीणों के समक्ष धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता की और दस दिनों के अंदर रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण की प्रकिया शुरू करने के निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि 10 जुलाई को धनबाद में पीएनएम की बैठक में मंगरा व केचकी स्टेशन तथा बरवाडीह बाबा चौक के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण समेत अन्य लंबित कार्यों को मजबूती से रखकर स्वीकृति दिलाने का कार्य करेंगे. कार्यक्रम के दौरान सांसद ने उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों को सम्मानित करने का काम किया.

 

व्यवसायिक संघ ने सांसद को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

मंगरा में ग्रामीणों के संवाद के बाद सांसद बरवाडीह बस स्टेंड पहुंचे. जहां बहुप्रतीक्षित बरवाडीह – अंबिकापुर चिरीमिरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने पर व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में दुकानदारों ने सांसद को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. वहीं उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यवसायिक संघ के पहल पर बरवाडीह में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को स्वीकृति मिल गई है. उम्मीद है जल्द ही बरवाडीह में इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा. वहीं सांसद में व्यवसायियों से काफी देर तक संवाद किया. मौके पर व्यवसायिक संघ के सलाहकार कृष्णा कुमार कसेरा, प्रवक्ता बीरेंद ठाकुर, सोनू सरदार और श्रवण प्रसाद समेत कई दुकानदार मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!