file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी: पूनम देवी

लातेहार: अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद, झारखंड की ओर से वर्ष 2026-27 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन स्थित टाउन हॉल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मौके पर जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी खरवार समाज पहले काफी पीछे था, लेकिन आज अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि समाज के लोग अपनी संस्कृति, सभ्यता और धरोहर को बचाते हुए अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से खरवार लोक सेवक संघ झारखंड का निर्माण किया गया है। संघ के अध्यक्ष जीतन सिंह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना है। साथ ही अनाथ बच्चों को हरसंभव सहायता देना और समाज की जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग करना भी संघ की प्राथमिकता होगी। इस दौरान जानकी सिंह, सनपतिया देवी, प्रदीप सिंह, रघुपाल सिंह, रेणु देवी, इंद्रदेव सिंह, मोहन सिंह, सुरेश सिंह, शिव सिंह, चक्रवर्ती सिंह, कुलदीप सिंह, दुर्गा सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में खरवार समाज के लोग उपस्थित थे। समारोह में मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!