महुआडांड़ (लातेहार)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार। लातेहार के तत्वावधान में राजकीय मध्य विद्यालय, सेमरबुढ़नी में बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों पर एक कानूनी साक्षरता कक्षा का आयोजन किया गया. इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिकों को बाल श्रम के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी अधिकारों, संवैधानिक प्रावधानों तथा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना था. मौके पर पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद और प्रभारी प्रधानाध्यक प्रदीप कुजूर आदि मौजूद थे. इंद्रनाथ प्रसाद ने बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम तथा छह से 14 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण किस प्रकार वंचित वर्गों को सहायता प्रदान करता है ताकि बच्चों का भविष्य श्रम में नहीं बल्कि शिक्षा के साथ सुरक्षित हो सके. प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुजूर एवं सहायक शिक्षक मन सहाय टोप्पो ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया तथा समुदाय से बाल श्रम की शिकायतें कानूनी सहायता केंद्र तक पहुंचाने की अपील की.