Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
मनिका

अनुबंधित चालक की सेवा मुक्ति के विरोध में चिकित्‍सा कर्मी धरना पर बैठे

लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्स एंबुलेंस कर्मी तबारक अंसारी को सेवा मुक्‍त करने के विरोध में मनिका सामुदायिक स्‍वासथ्‍य केंद्र के सभी सरकारी व अनुबंधित चिकित्‍सक व अन्‍य चिक‍ित्‍सा कर्मियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र परिसर में स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी तबारक अंसारी के सेवा मुक्ति का आदेश वापस लेने एवं उसेे अपना पक्ष रखने की मांग कर रहे हैं.

धरना पर बैठे डा उमेश कुमार व अन्‍य चिकित्‍सकों ने कहा कि बिना जांच किए हुए एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी को बर्खास्त करना कहीं से सही नहीं है. उन्होंने दावा किया 18 मिनट का सीसीटीवी कैमरा का रिकॉर्डिंग है. जिसमें मरीज के परिजन चिकित्‍सक से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे. इसके बाद प्रतिक्रिया में तबारक अंसारी के द्वारा गाली गलौज किया गया. उन्‍होने बताया कि सोशल मीडिया में एकतरफा वीडिओ को देख कर चालक तबारक अंसारी पर कार्रवाई की  गयी है. उन्‍होने विभिन्‍न राजनीतिक दलो पर भी इस घटना को ले कर राजनीति करने का आरोप लगाया. डा उमेश ने कहा क‍ि तब तक एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी की चालक पद पर बहाली नहीं की जाती है तब तक  मनिका प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर रहेंगे. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व मनिका स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सत्येंद्र कुमार को भी धक्‍का मुक्‍की गयी थी, परंतु इस मामला को दबा दिया गया था. उन्‍होने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई सेवा नहीं दी जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!