Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

पारंपरिक खेती से होगी उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम

लातेहार। कृषि रत्न के तत्‍वावधान में शहर के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया.  इसमें जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न किस्मों के धान की प्रदर्शनी लगाई गई. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्‍य रूप से शामिल थे. सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के चक्कर में पड़कर किसान अपने खेतों की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं. रासायनिक खाद और उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से शुरुआती वर्षों में उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन बाद में मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती अपनाने की अपील की. कहा कि प्राकृतिक और परंपरागत खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी तथा लोग कई तरह की बीमारियों से भी बच सकेंगे. ,कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्णा कुशवाहा और  बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल रही है. प्रदर्शनी में धान की फसल देखकर कई किसानों ने आश्चर्य जताया और उत्पादन की जानकारी ली. जेनेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि जेनेक्स भारत की निजी कंपनी है, जो किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है.  कार्यक्रम में संतवंत सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज, रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, सुधांशु प्रसाद, कुन्दन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद, अजय प्रसाद समेत कई किसान शामिल हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!