WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

मुहर्रम ड्यूटी में पुलिसकर्मियों के भोजनादि वेलफेयर की व्यवस्था सुनिश्चित हो:जगत प्रकाश

लातेहार। पुलिस शाखा उपाध्यक्ष जगत प्रकाश ने मुहर्रम ड्यूटी 2026 को लेकर प्रांतीय महासंघ से अपील की है कि विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों के लिए भोजनादि वेलफेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु राज्यस्तरीय पत्राचार किया जाए. उन्होंने कहा कि मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार आदेश-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि कहीं कोई चूक न हो. इस दौरान निचले स्तर के पुलिसकर्मियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते हैं.सअनि स्तर से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर तक के अधिकारी और जवान धरातल पर लगातार सक्रिय रहते हैं, जो रनर की भूमिका में बिना भूख-प्यास की परवाह किए कर्तव्य का निर्वहन करते हैं. जगत प्रकाश ने कहा कि कई बार लगातार ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को भोजन आदि वेलफेयर व्यवस्था से वंचित रहना पड़ता है.  इससे कर्मियों में असंतोष और निराशा की भावना उत्पन्न होती है. शाखा यूनियन के नेतृत्व में रहते हुए अक्सर सदस्य इस समस्या को लेकर अपनी पीड़ा साझा करते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि यदि प्रांतीय संघ पुलिस मुख्यालय स्तर पर इस विषय को उठाकर सभी जिलों में भोजन आदि वेलफेयर व्यवस्था के लिए ससमय निर्देश जारी करवाए, तो इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। विशेषकर लातेहार जैसे जंगली, पहाड़ी और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में यह व्यवस्था पुलिसकर्मियों के मनोबल को दोगुना करेगी. जगत प्रकाश ने कहा कि हमारे पुलिस सदस्य हमेशा मुस्तैद, चुस्त और दुरुस्त ड्यूटी करते हैं. आने वाले समय में इन शब्दों के साथ “तंदरुस्त ड्यूटी संधारण हो रहा है” यह वाक्य भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि महासंघ रांची इस जमीनी आवश्यकता और गैप की स्थिति समझते हुए पुलिसकर्मियों के हित में ठोस कदम उठाए.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!