latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

भाजपा जिला कार्यालय मनाया गया 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लातेहार। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय लातेहार में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं योग कार्यक्रम संयोजक मुकेश पाण्डेय ने किया। इस दौरान योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का प्रदर्शन किया गया तथा नियमित योगाभ्यास के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति का सशक्त माध्यम है। वहीं जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कार्यकर्ताओं से दैनिक जीवन में योग अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे,जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, रघुवीर यादव, विष्‍णुदेव प्रसाद गुप्‍ता, संजय दुबे, रानी देवी, उषा देवी समेंत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button