latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्मलातेहार

मुहर्रम की नवमी पर लातेहार में निकला पारंपरिक ‘छोटकी चौकी’ जुलूस

 युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
लातेहार। मुर्हरम की नवमी के अवसर पर गुरुवार को लातेहार शहर में छोटकी चौकी का पारंपरिक जुलूस अंसार नगर करकट और अम्वाटीकर से निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए.  यह जुलूस थाना चौक लातेहार पहुंचा. यहां पारंपरिक खेलों और युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया. जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी-डंडों के साथ विभिन्न पारंपरिक करतब दिखाए और लोगों का ध्यान आकर्षित किया. पूरे मार्ग में “या अली” और “या हुसैन” के नारों से माहौल गूंजता रहा. जुलूस में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में लाठी-डंडे और प्रतीकात्मक पारंपरिक हथियारों के साथ चल रहे थे. मुहर्रम की नवमी का यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन, उनके छह महीने के पुत्र हजरत अली असगर और उनके भाई हजरत अब्बास की शहादत की याद में निकाला जाता है.  मौके पर अंसार नगर करकट से अयुब अंसारी, पूर्व सदर नसरुद्दीन अंसारी, वार्ड पार्षद आरिफ अंसारी, इस्लाम अंसारी, अब्दुल गफ्फार अंसारी, सरफराज मुखिया सहित कई गणमान्य लोग जुलूस में शामिल हुए. वहीं अम्वाटीकर से रिजवान अंसारी, मजीद खान, शहीद खान, गुड्डू अंसारी, जावेद खान और शरीक खान समेत सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button