लातेहार। शहर के अंबाकोठी में आयोजित 53 वें श्रीराम चरित मानस नवाहन परायण पाठ महायज्ञ परिसर में स्थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन 20 अक्टूबर को कर दिया गया. इससे पहले विजयादशमी तिथि को श्रीरामचरित मानस कथा अनुसार भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया. समिति के सदस्यों एवं पाठकर्ता महिलाओं ने लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाइयां दी. मौके पर राम किंकर विचार मिशन के मानस गायक अनिल पाठक वाचस्पति ने कई भजन प्रस्तुत किये. विजयादशमी तिथि को महायज्ञ की पूर्णाहुति की गयी. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में पवन कुमार महलका सपत्नीक थे, जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित अनिल मिश्रा ने किया. इसके बाद महासमिति द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया. मंगलवार को गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक सह राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, सुनील शौंडिक, राजेश सिंह, संतोष कुमार अग्रवाल, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, प्रकाश मोहन अग्रवाल, राजू रंजन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, मदन प्रसाद, दिनेश कुमार महलका,रितेश महलका, विष्णुदेेव प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मुकेश पांडेय, मनीष पांडेय, राजेश अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद अग्रवाल, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, जया व बरखा आदि उपस्थित थे.
आभार प्रकट किया
महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने इस आयोजन में तन मन व धन से सहयोग करने पर नगर वासियों के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होने कहा कि कोई भी बड़ा आयोजन बिना सामुहिक सहभागिता के पूरा नहीं होता है. उन्होने कह कि इस आयोजन को सफल बनाने में महासमिति के पदधारी व सदस्यों के अलावा पूरे नगर वासियों का सहयोग रहा है. उन्होने इस महायज्ञ में प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगो को धन्यवाद दिया.