झारखंड
नेतरहाट बंद के दौरान छापामारी, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद


महुआडांड़ (लातेहार)। दो पक्षों के बीच हुुुई मारपीअ के बाद नेतरहाट में बढ़ते तनाव के बीच महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी लेमान मुंडरी व डीएसपी पूजा कुमारी नेतरहाट पहुंचे. मौक पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे. प्रशासन के द्वारा लोगो को शांत कराया गया. मौके पर एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने जिला उत्पाद विभाग को सूचित किया. उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापामारी कर दीपक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया. एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने बताया कि वर्तमान में नेतरहाट में शांति एवं विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई शराब की सूची तैयार की जा रही है. 