latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि, निकाला गया कैंडल मार्च

लातेहार। भरत भूषण तिवारी की कथित एनकाउंटर में मौत के विरोध में लातेहार में स्थानीय लोगों ने समाहरणालय मोड़ के पास कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कैंडल मार्च पंकज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. भारत भूषण तिवारी बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव के निवासी थे. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी ने पुलिस के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन पर गोलियां चलाईं.  परिवार ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने न्याय की मांग करते हुए भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर नरेश पांडेय, प्रेमचंद पांडेय, ललित पांडेय, राजन तिवारी, रविकांत पासवान,  अमीत पांडेय, दीपक मिश्रा, मुकेश पांडेय रब्बानी हुसैन, अंकित पांडेय, आनंद सिंह, पंकज मिश्रा, तमीील अंसारी, साजन कुमार, प्रदीप यादव, दिलेश्वर यादव, शहादत हुसैन टिंकू, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, ज्योतिष पांडे, नीरज पांडे, कमलापति पांडेय, मनोज पांडेय व सुनील प्रसाद समेत कई लातेहार वासी मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button