Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

डीटीओ ने घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया

लातेहार। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल ने सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों को सदर अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. डीटीओ श्री मंडल एनएच-39 पर जिले के अमझरिया घाटी व लुकइया-बोरसीदाग से सड़क सुरक्षा को ले कर वाहन जांच कर लौट रहे थे. इसी क्रम में लातेहार थाना क्षेत्र के उदयपुरा चौक से जगलदगा पुल के बीच में अज्ञात बोलेरो एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया. इस दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.  जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल की नजर उन घायल युवकों पर पड़ी. डीटीओ श्री मंडल ने वाहन को रोककर तीनों घायल व्यक्तिओं को अपने वाहन में बैठाकर सदर हॉस्पिटल लातेहार लेकर पहुंचाया और  तत्काल उनका इलाज कराना शुरू कराया. गोल्डेन ऑवर में गंभीर घायल को तत्काल अस्‍पताल पहुंचा कर डीटीओ ने गुड सेमेरिटन के तहत मनवीयता का परिचय दिया. डीटीओ ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को गोल्डेन ऑवर में नजदीकी अस्पताल में पहुँचाना चाहिए ताकी किसी की जान बचाई जा सके. | घायल व्यक्तिओं को गोल्डेन ऑवर में हॉस्पिटल पहुँचाना लोगों का सामाजिक दायित्व होता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!