WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

मुर्हरम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, डीसी व एसपी ने किया नगर भ्रमण

लातेहार। मुर्हरम पर्व को ले कर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. पर्व के दौरान विधि व्‍यवस्‍था संधारण एवं आम लोगों की सुरक्षा को ले कर प्रशासन के द्वारा कई एहतियातन कदम उठाये गये हैं. मुर्हरम को ले कर उपायुक्‍त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने अन्‍य अधिकारियों के साथ जिला मुख्‍यालय समेंत कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया और विधि व्‍यवस्‍था का जायजा लिया. अधिकारियों ने रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र एवं जिला मुख्‍यालय के कई संवेदनशील इलाकोंं में पहुंच कर स्‍वयं परिस्थितियों का जायजा लिया.

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा समेंत कई अधिकारी मौजूद थे. बता कि जिले के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर मुर्हरम पर्व को ले कर व्‍यापक इंतजामात किेये गये हैं. पर्याप्‍त संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्‍त किये गये हैं. हालांकि शहरी क्षेत्र में 27 जून को मुर्हरम का जूूूूलूस निकाले जाने की खबर है. लेकिन रेलवे स्‍टेशन व ग्रामीण क्षेत्रों में 26 जून को ही मुर्हरम की दसवीं के मौके पर ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!