झारखंड
रक्तदाता समाज के सच्चे नायक हैं: सीएस


मौके पर सिविल सर्जन डा खलखो ने रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि मौके पर सिविल सर्जन डॉ. खलखो ने रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि रक्तदाता समाज के सच्चे नायक हैं. उनके निस्वार्थ सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो किसी के जीवन को बचाने का अवसर प्रदान करती है. उन्होने दूसरे लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना भी मजबूत होती है. मौके पर ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन बिनय कुमार सिंह और हरिशंकर मिश्रा आदि मौजूद थे. 