Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्त एवं एचआरडी डायरेक्टर ने महिला डिग्री कॉलेज औचक निरीक्षण किया

आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार एवं एचआरडी डायरेक्टर सुधीर बड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से महिला डिग्री कॉलेज, लातेहार का औचक निरीक्षण कर कॉलेज में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर छात्राओं के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कॉलेज में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं से एचआरडी डायरेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज में आवश्यक आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया. निरीक्षण के क्रम में कॉलेज में विद्युत व्यवस्था,  साफ-सफाई, कंप्यूटर कक्ष, रिपेयरिंग कार्यों तथा परीक्षा हॉल की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कॉलेज परिसर में आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य कराने, परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कॉलेज प्रबंधन से संस्थान की आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी भी ली तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रभारी प्रधानाचार्य के अलावा संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!