WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

मारवाड़ी युवा मंच ने बालगृह के बच्‍चों के बीच मिष्‍ठान का वितरण किया

लातेहार। नर सेवा नारायण सेवा का भाव ले कर  मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार शाखा ने महीने में कम से कम एक अनाथ या वृद्धा आश्रम में मिष्‍ठान एवं उनकी आवश्‍यकता अनुसार सामग्री उपलब्‍ध कराने का संकल्‍प लिया है. इसी के तहत शनिवार को सुश्री अमायरा अग्रवाल के जन्मदिन के पर बालगृह, लातेहार में मिष्‍ठान व अन्‍य सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के सचिव रितेश महलका ने बताया कि सेवा, अपनापन और मानवीय संवेदनाओं का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा. उन्‍होने कहा कि मानव सेवा एक पुनित कार्य है. खास कर वंचितों को सहायता प्रदान करना और उनकी जरूरतों को पूरा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से समाज में भाईचारा, सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है. उन्होंने अन्‍य लोगों से भी आगे आकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. मौके पर सह सचिव रितेश अग्रवाल व ऋषि अग्रवाल एवं अन्य कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!