Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पोलियो को जड़ से समाप्त करना है: उपायुक्त

लातेहर। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि आज पूरे देश से पोलियो का एक भी केस नहीं है, लेकिन एहतियात जरूरी है. पोलियो को जड़ से समाप्त करना है और इसके लिए आम जनसभागिता आवश्यक है उपायुक्त रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 के शुभारंभ के मौके पर सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने आगे बताया कि पूरे देश में 28 से लेकर 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जीरो से पांच साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. उन्होंने जिले वासियों से पल्स पोलियो की खुराक के लिए बनाए गए बूथों में जाकर अपने बच्चों को खुराक दिलाने के अपील की. हालांकि उन्होंने कहा कि 29 और 30 जून के स्वास्थ्य कर्मी में डोर टू डोर जाकर बच्चों कोखुराक देंगे, लेकिन इसमें छूट जाने का अंदेशा रहता है. कोशिश की जानी चाहिए कि आप अपने बच्चों को ले कर बूथ तक जाएं और दवा पिलाएं. उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी सेविका और सहिया बहुमूल्य योगदान है. उन्होंने इसके लिए बधाई दी और जिले वासियों से इस अभियान पर सफल बनाने की अपील की. मौके पर उपायुक्त ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पीला कर इस अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलको ने भी इस अभियान को सफल बनाने का अपील की. मौके पर कई जनप्रतिनिधि और अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!