Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

नव नियुक्त पदाधिकारियों का आजसू कार्यालय किया गया सम्‍मान

लातेहार। चंदनडीह स्थित आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नव नियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया. इस अवसर पर आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि जिला कमेटी के कई सदस्यों को केंद्रीय कमेटी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. इसी क्रम में नए पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे. कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने की, जबकि संचालन गारू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह ने किया.  युवा मोर्चा के जिला प्रभारी मुकेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, जिला महासचिव विनोद सिंह,जिला प्रवक्ता संजीव कुमार, जिला संगठन सचिव सरोज लोहारा, जिला सचिव विकास कुमार, जिला उपाध्यक्ष चंचल सिंह, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार,प्रखंड सचिव श्याम प्रसाद, नीरज कुमार, नगर अध्यक्ष विकाश साहू, छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, उपाध्यक्ष आकाश कुमार तिवारी, अर्जुन राम,सुभम सिंह,इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!