latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में एसआईआर पर चर्चा

लातेहार। परिसदन भवन में जिला युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित यादव ने की. इस दौरान संगठन विस्तार और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए अमित यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाती है और इसी क्रम में यह बैठक आयोजित की गई. उन्होंने बताया कि एसआइआर के दौरान जहां-जहां लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनकी मदद करेंगे. कांग्रेस पार्टी के नियुक्त बीएलए के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे. कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस प्रदेश सचिव आफताब आलम ने कहा कि एसआइआर अभियान में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करने की जरूरत है, क्योंकि समय सीमा काफी कम है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी युवा कांग्रेस को उनकी जरूरत होगी, वे साथ खड़े रहेंगे. कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू ने कहा कि विधानसभा कमिटी पूरी तरह तैयार है और कमिटी विस्तार के तहत हर वर्ग के युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस मौके पर मिथलेश पासवान, सुरेंद्र उरांव, सुहेल अंसारी, अख्तर हुसैन, सुनील प्रसाद, फूलचंद यादव, दानिश, चंदन गुप्ता, मुश्ताक, राजीव कुमार, रंजय यादव, अल्लेनबी, गोल्डेन और रंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button