latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की सहायता के लिए तैनात होंगे वोलेंटियर्स: उपायुक्त

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को ज़ूम मीटिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण  को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं वोलेंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि SIR अवधि के दौरान जिले में मतदान प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से उन मतदान केंद्रों पर वोलेंटियर्स की नियुक्ति की गई है, जहां दिव्यांग, बीमार, वृद्ध एवं PVTG समूह के मतदाता अधिक संख्या में चिन्हित हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि वोलेंटियर्स की भूमिका केवल सहयोगी की होगी। वे बी.एल.ओ. के साथ मिलकर मतदाता गणना प्रपत्र भरने एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के कार्य में मदद करेंगे, लेकिन अंतिम सत्यापन और जिम्मेदारी बी.एल.ओ. की ही होगी। निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में कार्यरत वोलेंटियर्स अपने अध्यापन कार्य समाप्त होने के बाद ही इस कार्य में सहयोग करेंगे, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। बैठक में यह भी बताया गया कि वोलेंटियर्स Unmapped मतदाताओं की सूची प्राप्त कर उन्हें फॉर्म भरने, दस्तावेज तैयार करने और प्रक्रिया समझाने में मदद करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे संबंधित AERO से संपर्क कर समस्याओं का समाधान कराने में भी सहयोग करेंगे। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मडकी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित उपस्थित थे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button