Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

शिक्षक दिवस पर झारोेटेफ करेगा मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव: हीरा यादव

लातेहार। विभिन्‍न समस्‍याओं के समाधान की मांग को ले कर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्‍लाईज फेडेरेशन (झारोटेफ)  शिक्षक दिवस 2026 के मौके पर मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव करेगा. इस आशय की जानकारी झारोटेफ, लातेहार के जिला अध्‍यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि पिछले 28 जून को आईटीआई,  हेहल, रांची में झारोटेफ की एक प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. उक्‍त बैठक में उक्‍त निर्णय लिया गया है. बैठक का संचालन प्रांतीय महासचिव उज्जवल तिवारी ने किया. श्री यादव ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई. उन्‍होने बताया कि बैठक में शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी, 62 साल सेवा अवधि करने, शिशु शिक्षण भत्ता एवं सभी राज्यकर्मी को परिवहन भत्ता सहित ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. इसके अलावा पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल एवं चाइल्ड केयर लीव का लाभ लेने में आ रही समस्याओं की समीक्षा की गयी. बैठक में समस्‍याओं के समाधान के लिए प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. शिक्षक दिवस के दिन मुख्यमंत्री के आवास तक पदयात्रा निकालते हुए आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया.  उन्‍होने बताया कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों का लगातार हो रहे आर्थिक एवं मानसिक शोषण के विरुद्ध शिक्षक दिवस के दिन भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में लातेहार जिला से अध्‍यक्ष हीरा प्रसाद यादव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार व जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!