WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसआईआर को ले कर चला मतदाता जागरूकता अभियान, उपायुक्‍त ने भाग लिया

लातेहार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के तहत सोमवार को जिले के सभी चुनावी पाठशालाओं तथा प्‍लस टू विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लातेहार,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स, उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट में एसआइआर Sकी व्यापक अभियान को लेकर की अपील की. उन्‍होने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाते हुए यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो. सभी चुनावी पाठशालाओं एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों में नोडल पदाधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में भावी मतदाताओं व , युवा मतदाताओं एवं क्लब के सदस्यों को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की कार्ययोजना, गणना चरण की गतिविधियों तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की पूरी प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया. बैठक में विशेष रूप से एक अक्टूबर 2026 तक अर्हता प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं के पंजीकरण, आवेदन प्राप्त करने एवं पात्र नागरिकों का समयबद्ध नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. चुनावी पाठशालाओं से संबंधित गतिविधियों में संबंधित बीएलओ. के साथ संबद्ध वालंटियर भी उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहे. कार्यक्रम के प्रभावी अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन के लिए प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों ने किया अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान के पात्र बनने वाले युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉo चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार मनोज कुमार तिवारी एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!