WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पूर्व वार्ड पार्षद पर भवन निर्माण नियमावली का पालन नहीं करने का आरोप

लातेहार। शहर के मेेन रोड निवासी दीपक कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद जीतेंद्र कुमार पर भवन निर्माण के क्रम में भवन निर्माण नियमावली का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्‍होने उपायुक्‍त, लातेहार के अलावा नगर पंचायत अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष को एक आवेदन सौंपा है. अपने आवेदन में उन्‍होने बताया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के मौजा बानपुर में खाता संख्‍या 20, प्‍लॉट संख्‍या 480 कुल रकबा 0.09 एकड़ भूमि है. श्री कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि पूर्व वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक के द्वारा अपना भवन निर्माण के क्रम में भवन निर्माण नियमावली के तहत छोड़े जाने वाले जमीन का पालन नहीं करते हुए उनके चहारदिवारी से सटे भवन का निर्माण कराया जाा रहा है. उनके चहारदीवारी के उपर गंदा पानी एवं शौचालय का पाइप लगाया जा रहा है. उन्‍होने आरोप लगाया कि पूर्व वार्ड पार्षद के द्वारा बिना नक्‍शा स्‍वीकृति के जी-प्‍लस टू भवन का निर्माण कराया जा रहा है. श्री कुमार ने कहा कि जब उन्‍होने उनकी चहारदिवारी के उपर नाली व शौचालय का पाइप लगाने का विरोध किया तो श्री पाठक ने उनके साथ र्दुव्‍यवहार किया और उन्‍हें धमकी दी गयी. श्री कुमार ने इस मामले की जांच करा कर उन्‍हें न्‍याय दिलाने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!