लातेहार। कांग्रेस के वरीय नेता सह जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने मंगलवार को सदर प्रखंड के मनिका विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाजकुम (बूथ संख्या 188) में ग्रामीणों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की जानकारी दी. उन्होने ग्रामीणों को बताया कि एसआईआर महत्वपूर्ण है. उन्होने कहा कि एसआईआर अभियान पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के लिए आप ग्रामीणों को सजग होना होगा.श्री तिवारी ने कहा कि सभी पात्र मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे. उन्होने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर एसआईआर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें. मौके पर बीएलओ समेंत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे.