लातेहार। समाहरणालय परिसर से गुुुुुरूवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने जिला कृषि विभाग के द्वारा संचालित बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा और उन्हें इन येजनाओं का लाभ लेने की जानकारी देगा. उपायुक्त श्री कुमार ने सरकार के द्वारा किसानो को दी जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाने की अपील जिला वासियों से की. उन्होने कहा कि सरकार कृषकों की आमदनी बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनायें चला रही है. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल ने कहा कि बिरसा कृषि रथ झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई एक विशेष जागरूकता पहल है. इस रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक खेती, बीज, सब्सिडी, प्राकृतिक व जैविक कृषि और मिट्टी की जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी ताकि किसानों की आय बढ़ सके.