
लातेहार। प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चंदवा निवासी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवमोहन सिंह के असामयिक निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए इश्वर सेे प्रार्थना की और इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील परिजनों से की. उन्होने कहा कि स्व देवमोहन सिंह भाजपा के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी के प्रति हमेशा निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया. श्री शाहदेव ने कहा कि देवमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में की थी और बाद में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी निभाई. बता दें कि चतरा सांसद कालीचरण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव समेंत पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव आदि ने दिवगंत सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लिया और उन्हें अपनी श्रद्धाजंंलि दी.



