लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर दो जुलाई को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में अति दुर्घटना संभावित क्षेत्र सिकनी पिकेट और डेढ़टंगवा घाटी तथा बोरसीदाग क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए भारी एवं दुपहिया वाहनों की जांच की. इस दौरान डीटीओ ने 132 वाहनों की जांच की. यातयात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले दस वाहनों से कुल 92500 रू राशि का इ-चालान किया गया. मौके पर डीटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होने भारी वाहन के चालको से क्षमता से अधिक लोड नहीं करने एवं निर्धारित गति से ही वाहनों को चलाने की हिदायत दी. जबकि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगा कर चलने की अपील की. मौके पर परिवहन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे.