लातेहार। जिले के चंदवा–चांपी–लोहरदगा पथ स्थित डेढ़ टंडवा घाटी गुरुवार की सुबह घाटी में दो ट्रकों में टक्क्र हो गयी. एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही दूसरी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनो ट्रकों में सरिया लदा था. इस भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की केबिन में ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई. उसकी पहचान राजेश यादव (मैनपुरी, यूपी) के रूप में की गयी. जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरे ट्रक में सवार चालक व उप चालक घायल भी हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चंदवा सीएचसी भेजा गया, घायलों की पहचान उमेश यादव, दीपक तिवारी, रिंकू यादव (महकम पुर मैनपुरी उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई. घायलों ने बताया कि दोनों ट्रक राउरकेला से सरिया लेकर उत्तर प्रदेश जा रही थी. डेढ़टंगवा तीखे ढलान में एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया व आगे चल रही दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी.