latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

खेतों में काम कर रहे किसान पर तीन भालूओं ने किया हमला, गंभीर घायल

वनपाल ने अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के ओरसा पंचायत के  कुकुद गांव में शुक्रवार की देर शाम खेत में काम कर रहे एक किसान पर तीन भालूओं ने हमला कर दिया. हमले में किसान किशुन नागेसिया (30) गंभीर रूप से घायल हो गया.  ग्रामीणों की सूझबूझ से उसकी जान बच सकी. जानकारी के अनुसार किशुन नागेसिया शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने खेत में काम कर रहा था.

इसी दौरान जंगल की ओर से निकले तीन भालूओं ने उस पर अचानक हमला कर दिया. किसान के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गए.  हमले में किसान के सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वनपाल गुरु दयाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल किसान को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.  हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस दौरान वनपाल गुरु दयाल सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल के परिजनों को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों से जंगल और खेतों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि सुबह-शाम अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं तथा भालू या अन्य जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें. घायल किसान को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button