latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

स्व. हाजी रियाजुद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में विधायक रामचंद्र सिंह होगें मुख्‍य अतिथि

महुआडांड़ (लातेहार)। स्वर्गीय हाजी रियाजुद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पांच जुलाई (रविवार)को खेला जायेगा. आवासीय विद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम, महुआडांड़ में पूर्वाह्न नौ बजे से फाइनल मैच खेला जायेगा. टूर्नामेंट का आयोजन कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल के द्वारा किया जा रहा है.  खिताबी मुकाबले में मायापुर और क्लाम स्पोर्ट्स क्लब, महुआडांड़ आमने-सामने होंगे. फाइनल मुकाबले को लेकर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है.पहले सेमीफाइनल में मायापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम डायमंड को 14 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मायापुर ने निर्धारित 12 ओवर में 94 रन बनाए. जवाब में 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम डायमंड मायापुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 80 रन पर सिमट गई. मायापुर ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. टूर्नामेंट समिति के अनुसार फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे. टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष पप्पू खान, सचिव सद्दाम खान एवं स्पोर्ट्स प्रभारी शहीद अख्तर ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद लेने की अपील की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button