WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

समस्याओं को लेकर पार्षद इंद्रदेव उरांव ने विधायक से की मुलाकात

लातेहार: स्थानीय विधायक प्रकाश राम से बुधवार को लातेहार परिसदन में वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने शिष्टाचार मुलाकात कर अपने वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की। पार्षद इंद्रदेव उरांव ने विधायक को बताया कि वार्ड में कई स्थानों पर सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा उन्होंने बिजली के नए पोल लगाने, जर्जर पोलो को बदलने तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर भी विधायक का ध्यान आकर्षित किया। मुलाकात के दौरान वार्ड पार्षद ने विस्थापित परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद परिवार अब भी स्थायी आवास से वंचित हैं, जिनके पुनर्वास और आवास की दिशा में शीघ्र पहल किए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा वार्ड से जुड़ी अन्य बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक प्रकाश राम ने पार्षद की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, नाली, बिजली और आवास सहित सभी आवश्यक विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद पार्षद इंद्रदेव उरांव ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वार्ड की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!