latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

कन्या मध्य विद्यालय के 78 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें

बरवाडीह (लातेहार)। राज्य सरकार की छात्र कल्याण योजना के तहत गुरुवार को बरवाडीह स्थित कन्या मध्य विद्यालय के कक्षा आठ के कुल 78 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना है. साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू) की उपस्थिति एवं निगरानी में संपन्न हुआ. अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया. इस अवसर पर प्लस टू हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनिता खलखो, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, पंसस प्रवीण कुमार, अनिता देवी, रविन्द्र राम, अजीत कुमार, मनोहर यादव, प्रवीण कुमार, राजू कुमार, विनोद कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सभी 78 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!