latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को ग्रामीणों जनसमस्याओं अवगत कराया

महुआडांड़ (लातेहार)। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के महुआडांड़ प्रखंड आगमन पर जिला परिषद परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। आगमन के बाद उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सैयद रियाज अहमद ने मंत्री को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष महुआडांड़ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्हें बताया गया कि चैनपुर पंचायत में निर्माणाधीन बिजली सब-स्टेशन का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा महुआडांड़ में पेयजल संकट, डाल्टनगंज रोड के चौड़ीकरण की आवश्यकता है और समस्याओं से भी मंत्री को अवगत कराया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन योजनाओं के अधूरे रहने से क्षेत्र के विकास की गति प्रभावित हो रही है और आम लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री से इन लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। ग्रामीण विकास विभाग मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और महुआडांड़ की लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज कुमार जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, कोंग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहेल, प्रखण्ड मुखिया, पंचायत समिति सदस्य रानू खान, शहीद खान सद्दाम आलम भानु प्रसाद, अजय प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. मंत्री श्रीमती पांडेय इसके बाद मशहूर लोध फॉल के लिए रवाना हो गयींं.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button