


स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. उन्होने जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थल का शीघ्र निरीक्षण करने एवं विद्यालय प्रबंधन को सुव्यवस्थित पिक-अप एवं ड्रॉप व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्धारित पार्किंग स्थल बनाने और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर नियंत्रण के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह किया. इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के खुलने एवं छुट्टी के समय यातायात पुलिस की तैनाती करने की भी मांग की.