latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

एसआईआर कार्य के दौरान जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र के छत का प्‍लास्‍टर गिरा, सहयोगी कर्मी घायल

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के कुरो कला स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित बूथ संख्या310 पर मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के दौरान बड़ा हादसा टल गया.  मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल ही रहा था कि दोपहर करीब एक बजे भवन की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा.  हादसे में एसआईआर सहयोगी कर्मी प्रवीण टोप्पो के हाथ में चोट लगी, जबकि बीएलओ शशि पूनम मिंज समय रहते अपनी कुर्सी छोड़कर हट गईं, जिससे वे बाल-बाल बच गईं. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बीएलओ शशि पूनम मिंज ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. इसके बावजूद वहीं एसआईआर का कार्य कराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान अचानक छत का हिस्सा टूटकर गिर गया. घायल प्रवीण टोप्पो ने बताया कि उनके हाथ में तेज दर्द है. प्राथमिक उपचार के बाद दवा ली गई है. दर्द कम नहीं होने पर चिकित्सकीय सलाह से एक्स-रे कराया जाएगा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जर्जर सरकारी भवनों का तत्काल निरीक्षण कर ऐसे स्थानों से शासकीय कार्य सुरक्षित भवनों में संचालित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button