momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

श्रेया सुमन ने किया लातेहार का नाम रौशन, नीट की परीक्षा में हासिल किया 359 वां रैंक

लातेहार। जिला मुख्‍यालय निवासी नवीन कुमार सिंह व सुमन सिंह की पुत्री श्रेया सुमन ने नीट- 2026 की परीक्षा में शानदार उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार वरन लातेहार जिला का नाम रौशन किया है. श्रेया सुमन ने 720 में 627 अंक ला कर सामान्‍य ईडल्‍यूसी केटेगरी में ऑल इंडिया में 359 वां रैंक हासिल किया है. श्रेया की इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं लातेहार वासी भी काफी प्रसन्‍न हैं. उन्‍होने श्रेया सुमन व उसके परिजनों को शुभकामनायें दी है. बता दें कि श्रेया की प्रारंभिक पढ़ाई लातेहार में ही हुई है. इसके बाद उन्‍होने 11 वीं व 12 वीं की पढ़ाई रांची के कपिल देव डीएवी पब्धिक स्‍कूल में किया. श्रेया का नीट में यह दूसरा प्रयास है. श्रेया ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया है. उसने बताया कि उसकी दादी का सपना था कि वह एक डॉक्‍टर बने. उसने अपनी दादी के सपनों को सच कर दिया है. श्रेया ने यह भी सच साबित कर दिया है कि लातेहार जैसे सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर भी नीट जैसी देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में मुकाम पाया जा सकता है. श्रेया की यह सफलता जिले के अन्‍य वैसे छात्र व छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है जो नीट की परीक्षा उर्तीण कर  डाक्‍टर बनने का सपना देखते हैं. श्रेया के पिता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि श्रेया ने कभी भी पढ़ाई से जी नहीं चुराया और एक लक्ष्‍य निर्धारित कर आगे की तैयारी की और इसका सकारात्‍मक फल उसे मिला है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!