लातेहार। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के छिपादोहर थाना के पुलिस अधिकारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ ग्राम में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें सामाजिक कुरीतियां की जानकारी दी गयी. मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और निराकरण का भरोसा दिया. ग्रामीणों को डायन व दहेज प्रथा की जानकारी दी. कहा किसी भी महिला को डायन कह कर प्रताडि़त करना कानूनी अपराध है और इसके लिए जेल भी हो सकती है. उन्होने दहेज प्रथा की जानकारी देते हुए बताया कि दहेेज प्रथा समाज के लिए अभिषाप है. उन्होने दहेज प्रथा से दूर रहने की बात कही. बाल विवाह व बाल श्रम कानूनों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने समाज के मुख्य धारा से नहीं भटकने की अपील युवाओं से कियाऋ युवाओ को नशापान से दूर रहने की बात कही. कार्यक्रम में ,डायल 112, घरेलु हिंसा एवं अन्य सामाजिक समस्याओं को ले कर जन संवाद किया गया. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक थाना आ कर अपनी समस्याओं को रखने की अपील की गयी.