Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

लातेहार के मोंगर में 10 फीट की ऊंचाई पर झूल रहा बिजली तार

 लातेहार। जिला मुख्‍यालय से सटे और सदर प्रखंड के मोंगर गांव में श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर 33 हजार वोल्ट का बिजली तार झूल जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस संबंध में ग्रामीण पिंटू रजक, रंजीत प्रसाद- शत्रुघ्न प्रसाद, लोकेश कुमार रजक, राधेश्याम सिंह एवं जयप्रकाश सिंह ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को आवेदन सौंपकर झूल रहे तार को तत्काल ठीक कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया है कि 33 हजार वोल्ट का बिजली तार जमीन से लगभग 10 फीट की ऊंचाई पर झूल रहा है. यह रास्ता श्मशान घाट जाने का मुख्य मार्ग है जहां लोगों का लगातार आवागमन होता है. आसपास के ग्रामीण अपनी मवेशियों को चराने भी इसी क्षेत्र ले जाते हैं. ऐसे में किसी भी समय करंट की चपेट में आने जान-माल की क्षति हो सकती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!