latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के आठ छात्रों ने नीट-2026 में लहराया परचम

महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार)। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय का वरन अपने अभिभावकों तथा पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष सफल होने वाले विद्यार्थियों में आर्यन गुप्ता, शाश्वत आनंद, राहुल कुमार, राज गौरव, आयुष कुमार हिंद, हर्ष कुमार हिंद, सत्यम उरांव तथा कमल राज शामिल हैं. विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. नेतरहाट आवासीय विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहा है. विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें. विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी नेतरहाट आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करते रहेंगे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button