लातेहार। कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार निरंकुश हो गई है. इस सरकार ने छात्रों पर लाठियां बरसाई, आंसू गैस और पानी का बौछार किया. इसके खिलाफ लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण प्रधानमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन देकर कुम्भकर्ण की निद्रा में सो रही तानशाह मोदी सरकार को जगाने का कार्य किया है. तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस भेजकर जो कारनामा किया है उसे देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. श्री तिवारी ने आगे कहा है मोदी सरकार जितनी भी क्रूरता करले यह कांग्रेस झुकने वाली नहीं है. जब अंग्रेजी हुकूमत को भगाकर दम लिया है तो मोदी सरकार क्या चीज है.