Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के चैनपुर पंचायत के बहेराटोली गांव में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बारिश के दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बहेराटोली निवासी सीरील लकड़ा (70) वर्ष के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरील लकड़ा शनिवार सुबह अपने बैलों को चराने के लिए गांव के समीप स्थित मैदान में गए थे.  इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए उन्होंने छतरी ओढ़ ली थी. इसी दौरान वप्रपात हुई और वे उसकी चपेट में आ गये. घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बारिश थमने के बाद जब ग्रामीण मैदान की ओर पहुंचे तो उन्होंने सीरील लकड़ा को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा. पास जाकर जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट ग. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत योजना के तहत शीघ्र मुआवजा तथा अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!