Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मंगलदेव पांडेय के निधन पर शोकसभा का आयोजन

महुआडांड़ (लातेहार)। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद्  मंगलदेव पांडेय का 26 जुलाई की रात्रि मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया.  उनके निधन के समाचार से विद्यालय परिवार एवं शिक्षा जगत में शोक व्‍याप्‍त हो गया. दिवंगत प्राचार्य की  स्मृति में नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

स्‍व मंगलदेव पांडेय की फाइल फोटो

विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी रौशन कुमार बक्शी ने स्व मंगलदेव पांडेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि पांडेय ने जून 1958 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय में गणित शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं.  अपनी उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता, अनुशासनप्रियता, कर्मनिष्ठा एवं समर्पण के बल पर उन्होंने विद्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. बाद में उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य के रूप में भी कार्य करते हुए संस्थान की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अप्रैल 1990 में वे विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे. विद्यालय परिवार ने उन्हें एक आदर्श शिक्षक, कुशल प्रशासक एवं प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका निधन नेतरहाट आवासीय विद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श एवं कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे.  मौके पर लेखापाल  बैधनाथ हेम्ब्रम,  संजय कुमार, श्रीमती अंजना मिंज, ऋचा रानी व  अशोक किसान आदि मौजूद थे.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!