maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधझारखंड

केबल तार व मोटर चोरी कांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

महुआडांड़ (लातेहार)।  महुआडांड़ थाना कांड संख्या 40/26, दिनांक 28 जुलाई 2026, धारा 303(2)/317(4)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज केबल तार एवं मोटर चोरी मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपियों में सुलेमान अंसारी (20)  पिता स्व. जसीम अंसारी उर्फ धुंधु, )बाजारपारा, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़) तथा शाकीब अंसारी (28)  पिता स्व. रहुल्ला अंसारी, (कुम्हार पारा, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़) शामिल हैं.  थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी मामले में फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त कर ली गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!