maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

अमित कुमार रविदास ने संभाला नये थाना प्रभारी का पदभार

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना में शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में अमित कुमार रविदास ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया.  पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों और जवानों से परिचय प्राप्त कर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी ली. थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने कहा कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.  अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा तथा आम लोगों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखा जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दें. सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!