maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहारशिक्षा

एमएसीपी का लाभ नहीं देने के विरोध में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया

लातेहार। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बैनर तले लातेहार जिला के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग द्वारा एमएसीपी नहीं दिए जाने संबंधित पत्र जारी करने के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करते हुए शिक्षण कार्य किया. उन्होंने ट्विटर (X), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक अभियान चलाकर अपनी बात राज्य सरकार एवं जनमानस तक पहुँचाई.झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि  शिक्षकों को MACP से वंचित रखने का निर्णय न तो न्यायसंगत है और न ही संवैधानिक समानता की भावना के अनुरूप. जब राज्य के सभी कर्मियों को एमएसीपी एवं प्रोन्नति का अवसर मिलता है तो शिक्षकों के साथ यह दोहरापन नीति क्यों अपनाई जा रही है क्या शिक्षक राज्य कर्मी नहीं है. प्रदेश संगठन सचिव ब्रजेश कुमार सिंह व संयुक्त सचिव जगतमणि वैद्य ने कहा कि जब सरकार स्वयं विधानसभा में सकारात्मक आश्वासन दे चुकी है और सत्तारूढ़ दल ने अपने घोषणा-पत्र में शिक्षकों को MACP देने का वादा किया था, तब शिक्षा विभाग का यह आदेश पूरी तरह विरोधाभासी एवं निराशाजनक है. सरकार को तत्काल इस आदेश की समीक्षा कर शिक्षकों को अन्य राज्यकर्मियों की भाँति MACP का लाभ सुनिश्चित करना चाहिए. जिला संगठन मंत्री विजय लाल व जिला उपाध्यक्ष रशीद अंसारी ने कहा कि अगर सरकार इस पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो पूरे राज्य के शिक्षक एमएसीपी को प्राप्त करने के लिए जोरदार आंदोलन करेंगे. जिला सचिव शप्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज का राज्यव्यापी  विरोध प्रदर्शन यह स्पष्ट संदेश देता है कि शिक्षक अब अपने अधिकारों के प्रश्न पर पूरी तरह एकजुट हैं. हमारा आंदोलन किसी व्यक्ति या सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सरकार द्वारा किए गए वादों को लागू कराने के लिए है. आज के कार्यक्रमों को सफल बनाने में राजेश कुमार अनु कुमार राजीव कुमार प्रियरंजन सिंह उदय कुमार तिवारी बलराम सिंह अशोक कुमार सिंह गोविंद पासवान धीरज कुमार रवि कुमार संतोष कुमार नीरज कुमार संगीता कुमारी पूजा कुमारी कुमारी रीना बिहारी राम अशोक कुमार सिंह आलोक कुमार सिंह गंगा यादव कृष्ण कुमार भगत बदरुल हसन प्रदीप टोपनो सहित पूरे जिले के शिक्षकों ने बढ चढ़कर इस आंदोलन में भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!