maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

राज्‍यसभा सांसद ने किया प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण

लातेहार। झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी चार अगस्त को किनामाड़ में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.  इसी क्रम में रविवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम किनामाड़ पहुंचे और प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान सांसद ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से कार्यक्रम को गरिमामय, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा. उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा देती रहेगी. निरीक्षण के अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं झामुमो नेता प्रभात कुमार, अरुण कुमार दुबे, सुदामा प्रसाद, झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित पांडेय, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, विशाल कुमार, कौशल पांडेय, राहुल गुप्ता, रिशु राज गुप्ता, संतोष यादव, राजन प्रसाद, विवेक कुमार, मनोज उरांव, मुनाजिर अंसारी, वारिश अंसारी, सरफराज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!