WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

पुण्‍य तिथि पर पद्म भूषण दिशोम गुरू शिबू सोरेन को याद किया

लातेहार। झामुमो नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता पद्म भूषण दिशोंम गुरू स्व शिबू सोरेन को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया. मौके पर झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने स्‍व सोरेन के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि  शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों से भरा रहा.  उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासियों, किसानों और वंचित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया.  झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.  उनके विचार, सादगी और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी. मौके पर झामुमो नेता अंकित पांडेय, विशाल कुमार, लालदीप यादव और राजू विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!